शीघ्रपतन एक ऐसी समस्य है जो पुरुषों को किसी न किसी चरण में अनुभव करनी ही पड़ती है। इसे हम प्रीमेच्यूर ईजैकुलेशन (premature ejaculation) भी कहते है। पुरुष यौन समस्य के बारे में बात नहीं करते है, जिसकी वजह से शीघ्रपतन जैसी बीमारी आगे जाके बहुत परेशानीदायक हो सकती है। लग भग 30%-40% पुरुष शीघ्रपतन से प्रभावित हो जाते है। सही समय पर यौन समस्य को जानना और शीघ्रपतन का इलाज करवाना बहुत जरूरी है।

 

शीघ्रपतन क्या है?

शीघ्रपतन जिसको हम प्रीमेच्यूर ईजैकुलेशन भी बोलते है एक ऐसी समस्य है जो पुरुषों में होती है। इसमें यौन संबंध के समय बहुत जल्दी वीर्यस्खलन (ईजैकुलेशन) हो जाता है। इस स्थिति में संभोग के समय संतुष्टि नहीं मिलती और इसी कारण की वजह से दोनों साथियों की खुशी कम हो सकती है। इस समस्य का सही से इलाज करवाना बहुत जरूरी है जिसके लिए डॉक्टर से परामर्श करना बेहतर होता है।

 

 

शीघ्रपतन के लक्षण

● संभोग के समय अनियमित वीर्यस्खलन होना
● संभोग के तीन मिनट के अंदर वीर्य हो जाना
● संभोग से पहले ही वीर्यस्खलन हो जाना

 

 

शीघ्रपतन के कारण

शीघ्रपतन का कोई एक कारण नहीं है। यह कारण मनोवैज्ञानिक, शारीरिक, और यौन स्वास्थ्य से जुड़े हुए है।
● तनाव और चिंता: अगर आपको तनाव और परेशानी है तो आपका वीर्य अनियमित हो सकता है जो शीघ्रपतन का एक कारण बन सकता है।
● हार्मोनल असंतुलन: शीघ्रपतन शरीर में हॉर्मोन्स के असंतुलित होने से भी हो सकता है जैसे की थायराइड की समस्या हो जाना।
● नसों और तंत्रिकाओं की कमजोरी: कई बार नसों और तंत्रिकाओं की कमजोरी के कारण भी शीघ्रपतन हो सकता है और यह यौन संबंध में भी परेशानी देता है।
● यौन शिक्षा की कमी: यौन और उससे सम्बंधित सारी चीजों की जानकारी अच्छे से होनी चाहिए इसलिए यौन शिक्षा होना बहुत जरूरी है। इसी शिक्षा की कमी के कारण यौन तकनीकों को समझना असमर्थ हो जाता है। फिर आगे जाके यह भी शीघ्रपतन होने का कारण बन सकता है।

 

 

शीघ्रपतन का इलाज

शीघ्रपतन का इलाज समस्या की पूरी जानकारी लेकर और गंभीरता के आधार पर निर्धारित किया जाता है। इलाज के लिए कई तकनीकें अपनाई जा सकती है जैसे:
● दवाएं: जो दवाएं डॉक्टर द्वारा दी गयी है उनको समय से खाएं। इससे शीघ्रपतन को नियंत्रित करने में मदद हो सकती है।
● थेरेपी: शीघ्रपतन को थेरेपी के द्वारा के द्वारा भी नियंत्रित किया जा सकता है जैसे कि संवेदनशीलता या कॉग्निटिव-बहेवियरल थेरेपी।
● सर्जरी: सर्जरी का सुझाव बहुत ही गंभीर स्थितियों में दिया जाता है।

 

 

शीघ्रपतन के उपाय

● शीघ्रपतन का रोग नियमित व्यायाम और योग से भी कम हो सकता है।
● शारीरिक स्वास्थ्य को बनाएं रखें, सही आहार ले और पर्याप्त पानी पिएं।
● शीघ्र स्खलन समस्या सकारात्मक सोच और नियमित मेडिटेशन और प्राणायाम से भी सुधर सकती है।
● अगर शीघ्रपतन की समस्या से लंबे समय से परेशान है तो डॉक्टर से परामर्श करें और सही सुझाव पाएं।

 

समाप्ति – शीघ्रपतन एक सामान्य समस्या है लेकिन इसका सही तरीके से इलाज होना बहुत महत्वपूर्ण है। शीघ्रपतन का इलाज उपरोक्त उपायों को अपनाकर और समय पर डॉक्टर से बात करके हो सकता है। अगर आपको

इस समस्या से जुड़ी कोई भी जानकारी की आवश्यकता है या इलाज करवाने चाहता है तो आज ही हमें संपर्क करें और हमारे डॉक्टर से मिलकर सही जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *